Home उत्तर प्रदेश श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने स्मार्ट मीटर को हटाने के लिए...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने स्मार्ट मीटर को हटाने के लिए जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

MIRZAPUR NEWS: जनपद में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार की अगुवाई में किया गया । जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में श्री राष्ट्रीय राजपथ पुरानी सी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की। जिलाधिकारी को एक पत्रक सौंपा है जो मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित है। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि मीरजापुर जनपद सहित अन्य सभी प्रदेशों में इस वक्त इलेक्ट्रॉनिक मीटर का आतंक जनता पर छाया हुआ है। प्रत्येक ग्राहक के बिजली के मीटर में एक चिप लगा हुआ है, जिसे बिजली विभाग के अधिकारी गण अपने चेंबर में बैठे-बैठे रिमोट से कंट्रोल करते हैं । और आए दिन लोगों के घरों की समस्याएं बढ़ रही हैं। यह स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाला मीटर बन चुका है।  ग्राहकों ने पूरा बिजली का बिल दिया हुआ है फिर भी एडवांस बुकिंग के नाम पर उनके पैसे ब्लॉक कर रहे हैं । और यदि वह पैसे नहीं दे रहे हैं तो उनके घरों की बिजली काट दी जा रही है। इस धोखाधड़ी का विरोध करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरबार ने कहा है कि यदि सरकार ग्राहकों के घरों पर लगाए तमाम स्मार्ट मीटर को वापस उतार कर पुराने जेनुइन मीटर नहीं स्थापित करता है तो स्मार्ट मीटर की धोखाधड़ी के खिलाफ विशाल जन आंदोलन जारी रहेगा , जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की एवं प्रशासन की होगी। शासन ने न्यायालय के आदेश पर अब प्रीपेड मीटर से बिजली मिलने की सुविधा को निरस्त करते हुए वापस पोस्टपेड के माध्यम से बिजली वितरण का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत स्मार्ट मीटर तो लगे रहेंगे परंतु उनको अब पोस्टपेड में स्विच कर दिया जाएगा परंतु यह व्यवस्था उपभोक्ताओं का स्थाई निराकरण नहीं है क्योंकि चिप के माध्यम से अभी विद्युत विभाग के लोग मनमाना तरीके से विद्युत व्यवस्था को कंट्रोल करते रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं की किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा । समस्या जस की तस्वीर बनी है। इसलिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना  प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन विद्युत विभाग को चेतावनी देने के लिए विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कर चेतावनी दिया है कि मिर्जापुर जनपद की सभी उपभोक्ताओं के घरों पर लगे स्मार्ट मीटर पता नहीं हटाया गया तो बड़ी संख्या में सड़क से सदन तक धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा।
उन्होंने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि उपभोक्ताओं के घरों पर पुरानी व्यवस्था के तहत पोस्टपेड मीटर को पुन स्थापित किया जाए और जो भी बिल आए उसका भुगतान को अभी के माध्यम से लें । प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालों में दिलीप सिंह गहरवार ,राजमणि दुबे, इंस्पेक्टर सिंह शिवम, अभिषेक सिंह धवल, गंगेश श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार ,धीरज कुमार, जय प्रकाश सेठ ,रमाकांत सिंह, चंद्र प्रकाश पाठक, विनोद कुमार सिंह ,अवधेश कुमार सिंह ,डॉक्टर अवनीश सिंह, युवराज सिंह, शाश्वत सिंह नरेंद्र बहादुर सिंह प्रमुख रहे।