दो दिन बाद उतराया शव तो स्वजनों को हुई जानकारी
PRATAPGARH NEWS: घर से शौच के लिए निकले युवक का पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद जानकारी होने पर पहुंचे घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के कोहर्ता गुजवर गांव निवासी अरविंद पाल पुत्र पारस नाथ पाल उम्र 20 वर्ष को मिर्गी की बीमारी थी। जिसका इलाज घरवाले करा रहे थे। बुधवार की शाम वह घर से शौच के लिए निकला हुआ था तब से वह लापता था। स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 गांव से करीब 500 मीटर दूर गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे खोदे गए गड्ढे में उसका शव उतराया मिला तो स्वजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पिता पारस पाल ने बताया कि अरविंद पाल को मिर्गी की बीमारी थी वह शौच के लिए निकला था पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया था सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मुकेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही।







