एकजुट 30 को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन
पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों का एनपीएस अंशदान जीपीएफ खाते में अभी तक हस्तांतरित ना होना सहित अन्य मामले है लंबित
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) प्रयागराज के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री डीपी यादव के संचालन में आज बालसन चैराहा पार्क में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षकों का एनपीएस अंशदान जीपीएफ खाते में अभी तक हस्तांतरित ना होना,सम्बद्ध प्राइमरी का एनपीएस अपडेशन, कई तरह के अवशेष का भुगतान समय से ना होने तथा वित्त एवं लेखाधिकारी का अपने कार्यालय में बैठने का निश्चित समय ना होने सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह गंभीर चिंता व्यक्त की गई कि जिला विद्यालय निरीक्षक ध् वित्त एवं लेखाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है तथा उनके निस्तारण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इससे जनपद के शिक्षकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। संघ ने प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि 28 अप्रैल तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो संघ बाध्य होकर 30 अप्रैल को दोपहर एक बजे से वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक ) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि संघ शिक्षक हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेशीय आय-व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेशीय मंत्री संदीप शुक्ला, तीर्थराज पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मंडल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य, मण्डल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला संरक्षक लालमणि यादव, रवींद्र यादव, गार्गी श्रीवास्तव, आकांक्षा कुशवाहा, अमृता यादव, आशीष गुप्ता, विजय विद्रोही, डॉ राजेश सिन्हा, राधेश प्रताप, राजेश कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा, अनिल भारती, अरुण कुमार, दिनेश यादव,प्रकाश जायसवाल,रूप चन्द्र गौतम, वीरेन्द्र कुशवाहा,अनुभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किया।







