PRAYAGRAJ NEWS: राज्य ललित कला अकादमी के विख्यात चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा के संरक्षण तथा प्रयागराज के बेहतरीन युवा कलाकार सर्वेश पटेल के संयोजन में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम से प्रेरित तीन दिवसीय दिनांक 16, 17 व 18 अप्रैल तक नारी स्वावलंबन विषय पर संगम तट पर छः कलाकार सैंड आर्ट कार्यशाला में विशाल अनुपम कलाकृतियों की रचना कर रहें हैं। इस कार्यशाला में प्रयागराज के संयोजक कलाकार सर्वेश पटेल, मनु कुमार, आशुतोष मौर्या, शिवांगी पांडेय, तनुश्री पांडेय व श्रेया मिश्रा ने नारी शक्ति का बालू से अद्भुत मूर्ति चित्रण कर संगमतट पर हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीशचद्र मिश्र, निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री व अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन का संयोजक सर्वेश पटेल एवं संरक्षक रवीन्द्र कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को निष्ठापूर्वक अंजाम देने के लिए राज्य ललित कला अकादमी उत्तर-प्रदेश शासन ने हमपर पूर्ण विश्वास जताया है। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सचिन सैनी व विशिष्ट अतिथि मूर्तिकला के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सौमिक नंदी व कलाकार रंजन विश्वकर्मा ने नारी शक्ति पर बना रहे हैं अद्भुत एवं शानदार कलाकृतियों की जमकर तारीफ की और कहा कि सभी कलाकारों ने भावपूर्ण मूर्तियां बनाई हैं जिसे देखने के लिए दिन भर हजारों दर्शकों की भीड़ ने भव्य कलाकृतियों का रसास्वादन किया।।







