Home उत्तर प्रदेश शिक्षकों का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण हुआ शुरू

शिक्षकों का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण हुआ शुरू

समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज में मंगलवार से तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम चरण में कुल तीन सौ तैतालिस शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिन्हें डिजिटल एप से जनगणना करने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ कुल चौदह प्रशिक्षक शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगीपुर जंगीलाल मौर्य की देखरेख मे किया जा रहा है। इधर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में शिक्षकों ने तहसीलदार गरिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठता व कनिष्ठता के आधार पर डयूटी लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर शिक्षक नेता प्रभाकर दुबे, राजेशचंद्र पाण्डेय, धर्मेन्द्र शुक्ल, हिमांशु ओझा, कमलेश मिश्र, कामना त्रिपाठी, अरूण पाण्डेय, आशुतोष शुक्ल, अजय यादव, अविनाश यादव, पन्नालाल, अम्बरीश मिश्र, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।