क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद
KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर तहसील के बरैसा ग्राम सभा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वी जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह के निवास आनंद भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर फूल माला चढ़ाई गई, दीप जलाए गए और उनकी वीरता, साहस तथा देशभक्ति को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर महाराणा की अदम्य वीरता से प्रेरणा लेते हुए एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र के गौरव हैं भारत भूमि और राजपूत की अमित पहचान है मुगलों से उन्होंने हार नहीं मानी अंतिम सांस तक राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया जंगल जंगल भटकते रहे घास की रोटियां कहते रहे लेकिन अपने जीते जी अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे और अमर हो गए उनके वफादार घोड़ा चेतक वफादारी का मिसाल बनकर आज भी इतिहास के पन्नों में अमर है।महाराणा प्रताप जी देश की आजादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरुद्ध निरंतर लड़ाई लड़ी और देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज को जागृत किया। आजादी की इस लड़ाई में उन्होंने न केवल अपनी सेना का नेतृत्व किया, बल्कि जनसाधारण को भी स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया। वीर शिरोमणि आजादी की लड़ाई लड़ते-लड़ते हम सबके बीच से विदा हो गए, लेकिन उनकी याद आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है। उनकी जयंती के अवसर पर बरैसा में आयोजित यह कार्यक्रम उनकी स्मृति को पुनः जीवंत कर गया।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने भी महाराणा की जयंती पर अपनी शिरकत की। क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा, शिव प्रताप सिंह भौतर, रामू सिंह सरसवां, राघवेंद्र सिंह,जिला मंत्री भाजपा भास्कर सिंह, विजय सिंह टेवा, राजू सिंह एडवोकेट, रवी सिंह, भानूप्रताप सिंह, अतर सिंह , राजेश सिंह तोमर ,योगेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, मनीष सिंह, बसंत सिंह, मनोज सिंह, अंकित सिंह, उपेंद्र सिंह गौर, धनराज सिंह, दीपेंद्र सिंह बिदॉव, करन सिंह बाबा ,अर्जुन सिंह एडवोकेट ,अंगद सिंह पूर्व प्रधान निखोदा, रूपेन्द्र सिंह मनकापुर, इंद्रेन सिंह, मनीष सिंह, गोलू सिंह, रामू सिंह, अनय प्रताप सिंह तथा क्षेत्र के अन्य समस्त सम्मानित क्षत्रिय परिवारों और मित्र-बन्धुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में महाराणा की जीवन गाथा पर चर्चा की गई तथा युवा पीढ़ी को उनकी देशभक्ति से प्रेरित होने का आह्वान किया गया।यह आयोजन समाज में एकता और साहस की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ। क्षत्रियों द्वारा आयोजित यह भव्य समारोह महाराणा प्रताप की अमर विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।





