Home उत्तर प्रदेश विपक्षी के घर बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच...

विपक्षी के घर बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दरियापुर जीता गांव में शनिवार को आठ बजे के करीब विमला देवी पत्नी संतोष कुमार की बकरी पड़ोस के मीना देवी के घर चली गई जिसको लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौच व आपसी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी मारपीट के दौरान पीड़िता विमला देवी व विपक्षी मीना देवी, जयचंद्र चोटिल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने विमला देवी को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही विपक्षी मीना देवी व जयचंद्र को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद विमला , इंद्रजीत , आदेश , मीना व जयचंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।