Home आस्था विदेशी काकरोचों ने नहीं महापुरुषों ने देश को बढाया:स्वामी शाडिल्य महराज

विदेशी काकरोचों ने नहीं महापुरुषों ने देश को बढाया:स्वामी शाडिल्य महराज

कहा कि विदेश में बैठकर देश को अस्थिर करने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड जवाब
केन्द्र सरकार अराजकतत्वों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई: जगदगुरू
PRAYAGRAJ NEWS: श्रृंगवेरपुर धाम के जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि देश को विदेश में बैठे स्वयंभू काकरोचों ने नही बल्कि महापुरुषों ने आगे बढाया है ऐसे अराजकता फैलाने वाले स्वयंभू काकरोचों के खिलाफ केन्द्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो लोग देश के युवाओं को भडकाकर अशांति फैलाना चाहते है। यह बातें जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने आज सिविल लाइंस में एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महर्षि दधीचि, महर्षि विश्वामित्र और महर्षि भरद्वाज मुनि जैसे ऋषि मुनि और देवताओं की कर्मभूमि, जन्मभूमि भारत देश है। उन्होंने कहा कि महान शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, शहीद अशफाकउल्ला खा, शहीद पं राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान देशभक्तों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानी दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विदेश में बैठकर देशद्रोही ताकतों के साथ मिलकर काकरोच पार्टी का मुखिया देश के युवाओं को भडकाकर अशांति और अराजकता फैलाना चाहता है यह देश के करोडों लोगों को मंजूर नही है बल्कि केन्द्र सरकार ऐसे अराजकतत्व की उच्च स्तरीय जांच कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिससे कि फिर से  विदेश में बैठकर देश को अस्थिर करने से पहले लोग सोचे। जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में चतुर्दिक रूप से विकास के पथ पर चल रहा है जिसमें सभी संत, महात्मा और देशवासी अपना अमूल्य योगदान दे रहे है।