Home उत्तर प्रदेश लाइफ क्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

लाइफ क्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

JHANSI NEWS: उन्नाव गेट बाहर पत्थर की टाल स्थित न्यू लाइफ क्लीनिक में श्री भोलेनाथ खाती बाबा एवं साई सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोग, स्त्री रोग, बीपी, शुगर तथा सामान्य रोगों की जांच कर सैकड़ों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया तथा उन्हें बीमारियों से बचाव, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सलाह भी दी। शिविर के दौरान 325 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 32 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आगामी तिथि प्रदान की गई। वहीं 175 महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा 250 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण तथा 50 मरीजों का फिजिशियन एवं सर्जन द्वारा परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में डॉ. जी.एस. अर्गल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रीमती ऊषा अर्गल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. मसनून इलाही (फिजिशियन एवं सर्जन) तथा डॉ. सबिहा इलाही ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में रहबर इलाही, शरीफ मकरानी, जहीर भाई, मतलूब, इंद्रपाल सिंह, साई इलाही, अविनाश सिंह, संजीव बुन्देला, अंकित श्रीवास्तव, अंशुल वर्मा, रेनू, सुधीर कुमार, आराधना, निविशा, दिव्यांश, साक्षी, तनु, साहिबा एवं राकेश सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।