Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में गूंजा शोहरतगढ़ का शंखनाद: डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर...

लखनऊ में गूंजा शोहरतगढ़ का शंखनाद: डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर अनिल चौधरी के नेतृत्व में उमड़ा अपना दल (एस) का ऐतिहासिक जनसैलाब

SIDHARTHNAGAR NEWS:  अपना दल (एस) के संस्थापक और दबे-कुचले, शोषित, वंचित समाज के मसीहा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान ऐतिहासिक ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का गवाह बना। इस भव्य आयोजन में पूरे उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं का समंदर उमड़ पड़ा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से आए भारी हुजूम ने पूरी महफिल लूट ली। अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) अनिल चौधरी के नेतृत्व में शोहरतगढ़ से करीब 1000 से 1200 कार्यकर्ताओं का एक विशाल और अनुशासित काफिला लखनऊ पहुंचा था। कार, बस और जीपों के इस लंबे काफिले में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का परचम थामे, ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के साथ जब आयोजन स्थल पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स शोहरतगढ़ के इस अभूतपूर्व जोश को देखता रह गया। इस महासम्मेलन में डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों, सामाजिक न्याय और किसान हितों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोहरतगढ़ के इस दमदार प्रतिनिधित्व में अशोक चौधरी, आशीष चौधरी, राजेश वर्मा, राम लुटावन वाल्मीकि, रोशन लाल चौहान, अनवर अली, देवेन्द्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमित मौर्य, हनुमान प्रसाद, सन्तोष कुमार, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, इश्तियाक खान और शंकर सिंह सहित हजारों की संख्या में समर्पित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं के इस जोश से गदगद प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने हुंकार भरते हुए कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को हक और सम्मान दिलाने में झोंक दिया था। उनका संघर्ष आज भी हमारे लिए एक पवित्र प्रेरणा है और यह ‘जन स्वाभिमान दिवस’ कोई सामान्य समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देने का संकल्प वर्ष है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने डॉ. सोनेलाल पटेल के अधूरे सपनों को पूरा करने और संगठन को बूथ स्तर तक अजेय बनाने का संकल्प लिया। राजनीतिक गलियारों में लखनऊ के इस विशाल शक्ति प्रदर्शन को अपना दल (एस) के बढ़ते संगठनात्मक ग्राफ और कार्यकर्ताओं के अटूट भरोसे के एक बड़े प्रमाण के रूप में देखा जा रहा है।