Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक अदालत में 46 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 46 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान)  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर के तत्वावधान में उत्कर्ष चतुर्वेदी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलरामपुर की अध्यक्षता में सिविल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यशपाल वर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज (प्रवर खण्ड) बलरामपुर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, राजस्व, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, मोटर दुर्घटना दावा प्रतितोष, वैवाहिक व भरण पोषण वादों, उपभोक्ता फोरम के द्वारा वादों का निस्तारित किया गया।
श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी, जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर द्वारा सिविल के 07 वाद नियत किए तथा 05 वाद निस्तारित किए गए। फौजदारी के कुल-04 वाद नियत किये गये तथा फौजदारी के कुल-02 वाद का निस्तारण किया गया। विनोद कुमार बरनवाल, प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय, बलरामपुर द्वारा परिवारिक मामलों से संबंधित कुल -131 वाद नियत किये गये तथा 43 वादों का निस्तारण किया गया। आलोक कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण बलरामपुर द्वारा प्रशिक्षण हेतु अवकाश पर होने के कारण कोई वाद का निस्तारण नहीं किया गया। प्रदीप कुमार तृतीय, अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-06 द्वारा फौजदारी का- 01 वाद नियत किये गये तथा 01 का निस्तारण किया गया। विद्युत बिल संबंधी 37 वाद नियत किये गये तथा 37 वाद का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 38 वादों का निस्तारण किया गया।
श्री अवधेश कुमार-II, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, बलरामपुर द्वारा कुल 11 वाद नियत किये गये तथा कुल 03 वाद का निस्तारण कर 1500/- रूपये का प्रतिकर धनराशि जारी करने का आदेश दिया गया। राहुल सिंह-द्वितीय विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, बलरामपुर के द्वारा आज 02 वाद नियत किया गया, परन्तु कोई वाद का निस्तारण नहीं किया गया। अनूप कुमार पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलरामपुर द्वारा फौजदारी के- 5501 वाद नियत किये गये तथा कुल- 3600 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया एवं 69550/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। शैलेष कुमार मौर्या, सिविल जज (प्रवर खण्ड)/ए सी जे एम 0, बलरामपुर द्वारा से संबंधित कुल-235 वाद नियत किये गये तथा कुल- 235 वादों का निस्तारण किया गया तथा- 5350 /- रूपये जुर्माना वसूल किया गया इसके अतिरिक्त 01 सिविल वाद नियत किया गया व 01 सिविल वाद निस्तारित किया गया। इस प्रकार कुल 236 वाद निस्तारित किये गये।
श्री राहुल आनन्द द्वितीय, अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/एम.पी./एम.एल.ए., बलरामपुर द्वारा फौजदारी के 1150 वाद नियत किये गये जिसमें फौजदारी के 642 वादों का निस्तारण किया गया तथा 50170-रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं NI Act के 10 वाद नियत किए गए तथा किसी भी प्रकार के वाद का निस्तारण नहीं किया गया। प्रभात कुमार दूबे, सिविल जज (जू० डि०), बलरामपुर द्वारा फौजदारी के 648 वाद नियत किए गए, फौजदारी के 248 वाद निस्तारित किये गये तथा 10710/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं NI Act के 04 वाद नियत किए गए तथा 04 वाद निस्तारित किये गये, 04 अन्य प्रकृति वाद नियत किया गया 04 अन्य प्रकृति के वाद को निस्तारित किया गया। इस प्रकार कुल 256 वाद निस्तारित किये गए। असगर अली, न्यायिक दण्डाधिकारी, बलरामपुर द्वारा फौजदारी के- 1949 वाद नियत किये गये फौजदारी वाद के 365 वाद निस्तारित किए हुए तथा 4640 /- जुर्माना वसूल किया गया।
श्री प्रिंस जिंदाल, सिविल जज जू0 डि0/न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध), उतरौला, बलरामपुर द्वारा फौजदारी के- 233 वाद नियत किये गये तथा फौजदारी के 233 वाद निस्तारित किए गए।
सुश्री नीरू आनंद अपर सिविल जज (जू0 डि0), बलरामपुर द्वारा MV Act के 200 वाद नियत किया गया तथा 200 वाद का निस्तारण किया गया। सिद्धांत सोलंकी अपर सिविल जज (जू0 डि0), उतरौला द्वारा सिविल मामलों के कुल-01 वाद नियत किया गया तथा सिविल के कुल 01 वाद निस्तारित किया गया। तथा फौजदारी मामलों के कुल 351 वाद नियत किए गए तथा 351 वाद निस्तारित किए गए तथा 3500 /- रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 352 वाद निस्तारित किये गए. सुश्री रेनू गौतम न्यायिक मजिस्ट्रेट-II, बलरामपुर द्वारा फौजदारी के 870 वाद नियत किया गया तथा फौजदारी के कुल 387 वाद निस्तारित किये गये तथा 10080 /- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। मेघाली सिंह सिविल जज (जू0 डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट/द्रुतगामी न्यायालय (महिलाओं के विरुद्ध) द्वारा फौजदारी के 806 वाद नियत किये गये तथा फौजदारी के कुल- 375 वादों का निस्तारण कर 4050/-रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। प्रज्ञा पाण्डेय, सिविल जज (जू0 डि0)/द्रुतगामी न्यायालय/ 14 वां वित्त आयोग, बलरामपुर द्वारा सिविल के 03 वाद नियत किये गये तथा सिविल के कुल- 03 वाद का निस्तारण किया गया तथा तथा 100 अन्य वाद नियत किये गये तथा 100 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 103 वाद निस्तारित किये गए। आस्था सिंह ग्राम न्यायाधिकारी तुलसीपुर द्वारा फौजदारी के 139 वाद नियत किये गये तथा फौजदारी के कुल-139 वाद का निस्तारण कर 1390 /-रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। न्यायालयों द्वारा कुल-12398 वाद नियत किये गये, जिनमें वाद 6979 वाद निस्तारित किये गये एवं रूपये- 160940/- रू0 का अर्थदंड वसूल किया गया। राजस्व न्यायालयों में राजस्व के – 980 वाद नियत किये गये तथा 980 वाद निस्तारित किये गये। स्टाम्प के – 15 वाद नियत किये गये तथा 15 वाद निस्तारित किए गए तथा फौजदारी – 433 वाद नियत किये गये तथा 433 वाद निस्तारित किये गये। राजस्व न्यायालयों में प्रीलिटिगेशन स्तर पर- 36285 वाद नियत किये गये तथा- 36285 निस्तारित किये गये। अन्य वादों में 1030 वाद नियत किये गये तथा 1030 वाद निस्तारित किये गये। बैंक रिकवरी के मामले 1112 नियत किये गये और 1112 मामले निस्तारित किये गये तथा 6.51 करोड़/-रूपये के धनराशि का समाधान किया गया। इस प्रकार 09.05.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन एवं लंबित कुल 46834 मामलों का निस्तारण किया गया।* लोक अदालत में आये व्यक्तियों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। जिला कारागार बलरामपुर के प्रशिक्षित बंदियों द्वारा निर्मित अगरबत्ती, लोक अदालत में आकर्षण का केंद्र रही, और साथ ही श्रम विभाग द्वारा स्थानीय अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने व रोजगार का सृजन करने हेतु तथा एक जिला एवं एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।