राम नाम जप की है विशेष महिमा – विश्वभूषण दास
JHANSI NEWS: तुलसी आश्रम चिरगांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ में भक्त यज्ञ में आहुति समर्पित कर रहे हैं साथ ही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं मानव सम्मेलन में संतों की वाणी से प्रवचन श्रवण कर रहे हैं आज यज्ञाचार्य पं.शंकर लाल शास्त्री जी महाराज ने यज्ञ का पूजन एवं हवन कराया व भागवत कथा का वाचन आचार्य पं.रजनीकांत शास्त्री जी महाराज ने भागवत के सार की कथा श्रवण करायी उन्होंने कहा भगवान को अगर सच्चे मन से पुकारो तो वह चले आते हैं रुक्मणी ने भगवान को पुकारा वह आए उनकी मनोकामना पूर्ण की। और मानस सम्मेलन प्रवचन में पूज्य आचार्य महावीर दास ब्रह्मचारी महाराज ने राम नाम की महिमा का व्याख्यान किया भगवान के नाम की बड़ी महिमा है राम नाम जीवन का सार है साथ में पूज्य रामबालक दास जी महाराज, राघवेंद्र रामायणी, संतोष रामायणी, ने सभी भक्तों को प्रवचन श्रवण कराये व कार्यक्रम का संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य ने किया। अंत में सभी का आभार तुलसी पीठ के महंत पं.विश्वभूषण दास जी महाराज ने किया।







