Home बॉलीवुड ‘रामायण’ में दिखेगा हाई लेवल एक्शन, फिल्म से जुड़ा ये इंटरनेशनल कलाकार,

‘रामायण’ में दिखेगा हाई लेवल एक्शन, फिल्म से जुड़ा ये इंटरनेशनल कलाकार,

153
0

रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ में अब दिग्गज स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस की एंट्री हो गई है। जो फिल्म के एक्शन को बड़े स्तर पर तैयार करेंगे।

Ramayana:  दर्शकों को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। अब फिल्म के एक बड़े एक्शन सीक्वंस के लिए फोटोग्राफी पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर गाय नॉरिस को फिल्म में शामिल किया गया। सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश और नॉरिस को देखा जा सकता है। जो फिल्म के लिए जबरदस्त सेट तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दर्शकों के अंदर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।