Home आस्था रामचरितमानस पाठ के बाद भंडारे में जुटे गणमान्य, अतिथियों का हुआ सम्मान

रामचरितमानस पाठ के बाद भंडारे में जुटे गणमान्य, अतिथियों का हुआ सम्मान

PRATAPGARH NEWS:  पोस्ट डेरवा में रामचरितमानस पाठ के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर इंद्रकांत मिश्र, लेफ्टिनेंट प्रमोद पाण्डेय (भाजपा जिला संयोजक, सैनिक प्रकोष्ठ प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश), राजा सुबेदार सिंह, राजू दुबे, जेपी तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। भंडारे के दौरान समाजसेवी पवन पांडे, उमाकांत मिश्रा एवं बबलू मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजा सुबेदार सिंह चौहान (राजभवन, मेंढावां) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने प्रभु की कृपा से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।