Home उत्तर प्रदेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हुआ संवाद
KAUSHAMBI NEWS: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ.अनामिका विद्यार्थी की अध्यक्षता अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान अभिभावकों को विद्यालय का समय, अनुशासन, छात्राओं की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका विद्यार्थी ने अभिभावकों से अपनी बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, उनकी पढ़ाई पर निरंतर ध्यान देने तथा प्रतिदिन विद्यालय में होने वाली गतिविधियों और अध्ययन के बारे में जानकारी लेने का आग्रह किया।बैठक में विद्यालय में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, इको क्लब, विज्ञान क्लब, सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा ट्रेड प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कैरियर मार्गदर्शन, शैक्षिक भ्रमण, वार्षिक समारोह, आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा वर्षभर आयोजित होने वाली अन्य शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी अभिभावकों को अवगतकराया गया।अभिभावकों ने छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य  अन्य समस्याओं से जुड़े प्रश्न रखे, जिनका प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विस्तार से समाधान किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका विद्यार्थी ने कहा कि छात्राओं के शैक्षिक, मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय अभिभावकों के बीच नियमित संवाद बनाए रखने पर बल दिया।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सुषमा चौधरी, डॉ. संगीता, डॉ. संध्या, श्रीमती संगीता,प्रिया शुक्ला, सहायक अध्यापिका आरती दिवाकर, नीलम, सविता, अभिभावक-शिक्षक संघ की नोडल अधिकारी कीर्ति श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।