KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि पैसे के लेन देन को लेकर विपक्षी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर का मजरा गिरधरपुर गांव निवासी वीर सिंह पुत्र मिठाई लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब भट्ठे के पैसे के लेन देन को लेकर विपक्षी गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमरसिंह , राम सवारी, सुमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







