Home उत्तर प्रदेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू हाईस्कूल में मीनाक्षी व इंटर में राधिका...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू हाईस्कूल में मीनाक्षी व इंटर में राधिका रही अव्वल

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू में गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित होने के बाद  विद्यालय परिसर में मेघावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-5 छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा मीनाक्षी ने 85% अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया तो वही इंटरमीडिएट में राधिका ने 80% अंक पाकर विद्यालय की टॉपर रही । इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा देवी सहित विद्यालय स्टॉफ ने टॉपर छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की।सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों को दिया।