Home उत्तर प्रदेश चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक घायल, वाहन चालक के विरुद्ध...

चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक घायल, वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन मोड़ के पास छः दिन पहले तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र लवलेश कुमार 22 वर्ष को 18 अप्रैल की रात आठ बजे के करीब तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया था जिसमें लवलेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन में चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।