Home आस्था यज्ञोपवीत संस्कार से ब्रह्मचर्य जीवन, संस्कारित जीवन की दिशा में रखा प्रथम...

यज्ञोपवीत संस्कार से ब्रह्मचर्य जीवन, संस्कारित जीवन की दिशा में रखा प्रथम कदम

श्री रामानन्दीय वैष्णव आश्रम में 10 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न
PRAYAGRAJ NEWS: तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि समुद्र कूप तीर्थ, प्रतिष्ठानपुर (झूसी), प्रयागराज स्थित श्री रामानन्दीय वैष्णव आश्रम में आज श्री भारत दास वेद विद्यालय के 10 बालकों का वैदिक रीति-रिवाज एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह संस्कार आचार्य उपेंद्र पांडे एवं आचार्य सुधीर गौतम के कुशल आचार्यत्व एवं पं शिवा मिश्र के सहयोग से सम्पन्न कराया । समस्त कार्यक्रम श्रीश्री 108 श्री महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज के स्नेहमयी संरक्षण, मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित हुआ। संस्कार के दौरान बालकों को गायत्री मंत्र, संध्या-वंदन, आचार-विचार, गुरु-सेवा, मातृ-पितृ सम्मान तथा वैदिक जीवन-पद्धति का महत्व समझाया गया। यज्ञोपवीत संस्कार के माध्यम से बालकों ने ब्रह्मचर्य जीवन एवं संस्कारित जीवन की दिशा में प्रथम कदम रखा। इस आयोजन को सफल बनाने में  श्री आशीष दास जी महाराज की  सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय, अतिथियों के स्वागत तथा आयोजन के सुचारु संचालन में विशेष योगदान दिया। संस्कार के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आश्रम परिवार ने समाज से अपील किया कि वह अपने बच्चों को सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।