KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सपा नेता डॉ. मो. असलम के पुत्र मो. अकबर (अमन) को समाजवादी युवजन सभा, दरानगर-कड़ा धाम का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में युवजन सभा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। पिता डॉ. मो. असलम समाजवादी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वह सिराथू विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता के रूप में संगठन को मजबूत करने औरजनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यों का लाभ पार्टी को लगातार मिलता रहा है।नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर मो. अकबर (अमन) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित युवजन सभा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि एवं जिला अध्यक्ष उधे श्याम यादव ने मो. अकबर (अमन) शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा, दरानगर-कड़ा धाम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और संगठन की ताकत पहले से अधिक मजबूत होगी।







