Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमाशंकर पटेल, विकास कार्यों पर की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमाशंकर पटेल, विकास कार्यों पर की चर्चा

MIRZAPUR NEWS: मड़िहान विधायक एवं पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने शनिवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने कृषि फार्म में उत्पादित जरबेरा फूलों से बना पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया। भेंट के दौरान मड़िहान विधानसभा एवं मिर्जापुर जनपद के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित चल रहे कार्यों और प्रस्तावों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है तथा विकास कार्यों को और गति देने के लिए आवश्यक विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर एवं मड़िहान क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।