Home उत्तर प्रदेश मीरजापुर में टीबी मरीजों के लिए आगे आए उत्तर प्रदेश मंत्री हंसराज...

मीरजापुर में टीबी मरीजों के लिए आगे आए उत्तर प्रदेश मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) प्रदेश में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज मझवां विकास खंड क्षेत्र के 151 टीबी मरीजों को उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु एवं उद्यम राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी के उपस्थिति में पोषण पोटली भेंट करके मरीजों को सहयोग देने हेतु कछवा क्रिश्चियन अस्पताल प्रांगण में गोद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कछवा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा 85, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन चितईपुर वाराणसी द्वारा 50, पूर्व कछवा नगर पंचायत अध्यक्ष डाक्टर पंधारी यादव द्वारा 11 एवं पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एवं एल एस मिश्रा द्वारा 5 तथा मीरजापुर डिप्टी सीएमओ डाक्टर सुदीप कुमार सिंह द्वारा 5 तथा राकेश कुमार टीबी चैंपियन द्वारा 2 मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराते गोद लेने का सराहनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा टीबी उन्मूलन के तहत किए गए उपरोक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहां कि पहले के जमाने में इस रोग का बहुत भय था लेकिन अब योग्य डॉक्टरों एवं उपलब्ध सरकारी जांच इलाज आदि की सुविधाओं से यह रोग असाध्य नहीं साध्य हो चुका है उक्त क्रम में ही मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खान पान, साफ सफाई, वह डॉक्टरों के उचित सुझाव तथा नियमित दवा सेवन पर विशेष ध्यान देने को बोला गया। मंत्री द्वारा मरीज के हित में सभी सहयोगी नि:क्षय मित्रों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। तथा उनके द्वारा मीरजापुर में आगामी टीबी मरीजों के गोद कार्यक्रम में स्वयं द्वारा 50 टीबी मरीजों को गोद लेने का आश्वासन भी दिया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर के के मिश्रा द्वारा कहा गया कि टीबी रोग के लक्षण मिलने पर आधी अधूरी जानकारी रखने वाले झोला छाप डाक्टरों से इलाज कतई मत लें, बल्कि ऐसे रोग के लिए सरकारी अस्पताल से संपर्क कर उचित जांच इलाज की नि: शुल्क सुविधा प्राप्त करते हुए अपने साथ साथ देश को भी टीबी मुक्त बनाने में सहयोगी बनने का प्रयास करें। पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एलएस मिश्रा द्वारा कहा गया कि टीबी के रोगी को यह बात सदैव ध्यान रखना आवश्यक है कि दवा सेवन में एक दिन का भी गैप न हो साथ ही खांसते छिंकते बोलते समय मुंह पर मास्क, रुमाल, गमछा अवश्य रखें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला क्षय रोग कोऑर्डिनेटर एवं रेडक्रास सोसायटी मीरजापुर के सदस्य सतीश शंकर यादव द्वारा लोगों टीबी के लक्षणों एवं सरकारी स्तर पर विभिन्न नि:शुल्क सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में कछवा क्रिश्चियन प्रबंधक शंकर रामचंद्रन द्वारा सभी आए अतिथियों एवं मरीजों का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि विकासखंड मझवां के साथ-साथ अब आगामी समय में मीरजापुर जिले के पिछड़ा विकास खंड पटेहरा में भी जल्द ही  हमारे संस्था द्वारा जन सहयोगी कार्यों किया जाना सुनिश्चित हो चुका है। आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार उपाध्याय सदस्य नागरिक उड्डयन मंत्रालय नई दिल्ली, रामकुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मिर्जापुर, पवन कुमार उपाध्याय मंडल अध्यक्ष भाजपा कछवा, सुदीप प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष वाराणसी, हिमांशु त्रिपाठी, बबलू, नवीन सिंह के साथ-साथ क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, प्रदीप कुमार, प्रतीक कुमार, मनभावन, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। ‌