MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में जनपद केविभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । मझवां विधानसभा केसिटी दक्षिणी एवं पहाड़ी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूपमें मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व छानबे विधानसभा के दुबारमण्डल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक रिंकी कोल उपस्थित रहीं । इसी क्रम में हलिया मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिलामंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार कोल उपस्थित रहे । तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्तिएवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया । यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम्के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया । तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है । हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येकनागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का कार्यकिया जा रहा है । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पहाड़ी अशोक मौर्य, मण्डल अध्यक्ष सिटी दक्षिणी सुरेश सिंह, दुबार मण्डलअध्यक्ष लवकुश बिंद, हलिया मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि, मण्डल प्रभारीसंतोष तिवारी, भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।





