MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत (माई भारत), मीरजापुर के तत्वावधान में मगंलवार को जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्रांगण में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि ब्रह्मकुमारीज़, मीरजापुर की बहन बिन्दु दीदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं युवा प्रतीक स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत (लोकगीत), नृत्य प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं माइम एक्ट, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रील्स/शॉर्ट फिल्म मेकिंग, स्लोगन लेखन तथा स्लैम काव्य (कविता पाठ) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं का विवरण इस प्रकार है
भाषण प्रतियोगिता: प्रथम — प्रियंका राय, द्वितीय — अन्या कसेरा, तृतीय — अदिति तिवारी,स्लोगन लेखन प्रतियोगिता: प्रथम — ज्योति गौर, द्वितीय — निशा गौर, राधिका सोनकर,काव्य पाठ (स्लैम काव्य): प्रथम — शांति निषाद, द्वितीय — अनियल कुमारी, तृतीय — साक्षी पाल, रील्स मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम — शिवम् प्रजापति, द्वितीय — रिंकेश, तृतीय — दीपचंद
चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम — सौम्या सोनी, द्वितीय — अरविंद कुमार, तृतीय — अजय कुमार वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्रथम — सीता, द्वितीय — सुनैना
सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता अब जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (माई भारत) एवं युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में उत्कृष्ट स्वयंसेवकों संजू सिंह, डॉ. शिवशंकर, शिवम् प्रजापति एवं रंगीले कुमार का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।







