SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान, नकदी, मोबाइल और वाहन के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थाना मिश्रौलिया के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 (धारा 307, 317(2) बीएनएस) का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने 11 अगस्त को थाना क्षेत्र के ग्राम दसिया स्थित समय माता मंदिर के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतीक अहमद पुत्र असगर अली, निवासी ग्राम गोपीजोत, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई पीली धातु का एक जोड़ी कान का कतना, सफेद धातु की एक जोड़ी हाथ पलानी, एक एंड्रॉइड मोबाइल, रुपया 1,220/- नकद और घटना में इस्तेमाल/चोरी की एक यामाहा मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चेतिया उप-निरीक्षक मृत्युंजय मिश्र, उप-निरीक्षक कपिल मुनि यादव, उप-निरीक्षक सुवाष यादव, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।







