KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर चमरूपुर गांव में पीड़िता के पति व बेटी के साथ विपक्षियों ने मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मारूफपुर चमरूपुर गांव निवासी बठठुल खुशनुमा पत्नी अच्छू ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब उसके पति घर में अकेले थे , इस दौरान गांव के विपक्षी एकजुट होकर उसके पति व पुत्री फरीन के साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने गुड्डू , नफीस , शाहे आलम, नेहा , कल्लो , नाजिया , गोलू व इरशाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







