जन समस्यायों का समाधान कराया जाना जनहित में जरूरी:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम पंचायत उदहिन बुजुर्ग में जिलाधिकारी कौशांबी डॉ अमितपाल शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ग्राम चौपाल कार्यक्रम में लोगों ने कई तरह की समस्याएं और मांगे बताई। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जनहित में कई मांगे और समस्याएं उठाई। सबसे पहले ग्राम उदहिन खुर्द स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति और ग्राम उदहिन बुजुर्ग में अतिथि घर विवाह घर बनाने की मांग उठाई। साथ ही पेयजल और स्मार्ट मीटर में विद्युत बिल बढ़ोत्तरी आदि समस्याएं भी उठाई। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जनहित में जन समस्यायों का समाधान कराया जाना चाहिए। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि लोकहित मे जन सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान होना चाहिए। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, आशीष चौधरी, सतीश कुमार, जुम्मन अली, रमजान अली आदि मौजूद रहे।







