KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके भाई व भाभी ने मां के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी रीता देवी पुत्री स्व राम खेलावन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता के खाते में 12 लाख है, लगभग दो साल पहले उसके पिता की मौत के बाद भाई व भाभी पैसे के लालच में मां के साथ आएदिन गाली गलौच कर मारपीट करते हैं, रीता देवी का आरोप है कि एक अगस्त को भाई व भाभी मां के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने वीरेंद्र कुमार व उमा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







