PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा कार्यालय सरपताही नहर से बुधवार को मंडल अध्यक्ष शम्भू नाथ पटेल की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सरपताही नहर से शुरू होकर ब्लॉक चैराहा, थाना चैराहा, कंचनपुर चैराहा, हरिसेनगंज और ददौली नहर होते हुए सरपताही नहर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ पटेल की अध्यक्षता में तथा विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चैधरी जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाशचंद्र पटेल तथा जिला उपाध्यक्ष गंगापार रामपलट पटेल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. सुरेंद्र चैधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला , मिठाई लाल, प्रेम जयसवाल, आदेश पांडेय , विजय सिंह, संतोष तिवारी , मदन लाल गुप्ता,राम प्यारे विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, बाल गोविंद पासी, राम यस मौर्य, ’सभासद मनीष साहू, शिव पूजन अग्रहरी, राकेश सोनी, राजू साहू, संजय पटेल, आर बी पटेल, अनिल कुमार पटेल, कुलदीप साहू, संजय साहू, स्वाति सिंह, केशव पासी, ओम प्रकाश पटेल, राम कैलाश पटेल, सलोने त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा बड़ी संख्या में भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष,तथा कार्यकर्ता एवं युवा साथी यात्रा में शामिल हुए।यात्रा के दौरान क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय बना रहा।







