11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअभियान के तीसरे दिन उमड़े श्रद्धा, बाल साधक के प्रयास की हो रही सराहना।
PRAYAGRAJ NEWS: श्रृंगवेरपुर स्थित श्रीराम घाट पर आयोजित पांच दिवसीय 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ पड़ा। आयोजक छह वर्षीय बाल श्रीश बाहुबली महाराज के आह्वान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभियान से जुड़कर पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागिता की। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने श्रीश बाहुबली महाराज को अंगवस्त्रम भेंट किया, और उनपर पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। विधायक ने इतनी कम उम्र में सनातन संस्कृति व भगवान शिव की आराधना से लोगों को जोड़ने के प्रयास की सराहना की। पुष्पवर्षा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। आयोजक श्रीश बाहुबली महाराज स्वयं श्रद्धालुओं को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके छोटे से संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना अभियान की खास पहचान बन रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में धार्मिक आयोजन के माध्यम से लोगों को सेवा, आस्था और सनातन परंपरा से जोड़ने का प्रयास प्रेरणादायक है। श्रृंग्वेरपुर, नवाबगंज, सोरांव, होलागढ़, मंसूराबाद, अनापुर, शकरदहा, दहियावां पटेल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं। लोगों ने श्रीश बाहुबली के संकल्प और सफलता की कामना की। पांच दिवसीय यह महाअभियान 14 अगस्त तक अनवरत चलेगा। निषाद वंशज डा. बीके कश्यप नें भी श्रीश बाहुबली को सम्मानित किया। संचालन श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी नें करते हुए विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संयोजक दीपा मौर्य, मोनू मिश्र, पप्पू त्रिपाठी, संजय तिवारी, सुरेन्द्र पुष्पकार, वरुण द्विवेदी, देव मौर्य, समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।







