Home उत्तर प्रदेश कुलभास्कर में डॉ० एस० आर० रंगनाथन जयंती मनाई गई ।प्रातःकाल एक्सप्रेस

कुलभास्कर में डॉ० एस० आर० रंगनाथन जयंती मनाई गई ।प्रातःकाल एक्सप्रेस

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ द्वारा संचालित पुस्तकालय विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र, कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रयागराज में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ० एस० आर० रंगनाथन की 134 वीं जयंती मनायी गई । 12 अगस्त पूरे भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ, प्रयागराज के अध्यक्ष प्रो० टी० एन० दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत में पुस्तकालय की व्यवस्था एवं पुस्तकालय विज्ञान की शिक्षा में डॉ० रंगनाथन का अहम योगदान रहा है । इन्होंने पाँच नियम बनाये थे जिनका पालन सभी पुस्तकालयों द्वारा आज तक किया जा रहा है । डॉ० सर्वेश यादव ने बताया कि इन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्था के लिए कोलन पद्धति बनाई थी जो कि अद्वितीय है । कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रमोद यादव ने डॉ० एस० आर० रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० गीतांजलि मौर्य ने इस कार्यक्रम की सराहना की तथा सबको बधाई दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० लालजी मिश्र ने की तथा संचालन डॉ० शिखा जायसवाल ने किया । कार्यक्रम में एकता अरोरा, रति सिंह,शोभनाथ प्रजापति, हरीलाल, मोहनलाल, अंकित श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव,आशीष यादव  इत्यादि उपस्थित रहे ।