Home उत्तर प्रदेश मंडलायुक्त,प्रयागराज ने निर्माणाधीन कल्याण मंडपम एवं ट्रांजिट हॉस्टल/आवास का निरीक्षण कर निर्माण...

मंडलायुक्त,प्रयागराज ने निर्माणाधीन कल्याण मंडपम एवं ट्रांजिट हॉस्टल/आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: मंडलायुक्त,प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने आज नगर पालिका परिषद,मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन कल्याण मंडपम तथा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल/आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएनडीएस से परियोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि और लेबर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य धीमी पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य एवं समतलीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल/आवास की निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य धीमी पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर,यूपीपीसीएल को और लेबर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।