Home उत्तर प्रदेश भीषण सड़क हादसा: एर्टिगा-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के 3...

भीषण सड़क हादसा: एर्टिगा-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार चालक हिरासत में

KUSHINAGAR NEWS: हाटा-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोनबरसा पट्टन के पास एर्टिगा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक समेत दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। तीनों मृतक एक ही गांव और एक ही परिवार के थे।

दोपहर 1:30 बजे हुआ हादसा

थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में शनिवार को को दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही परिवार के तीनों मृतक

मृतकों की पहचान विवेक सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र हीरालाल सिंह, शालू उम्र 31 वर्ष पत्नी महेंद्र सिंह और माधुरी उम्र 55 वर्ष पत्नी अनिरुद्ध सिंह के रूप में हुई है। तीनों डुमरी स्वांगी पट्टी, थाना कोतवाली हाटा के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

कार चालक हिरासत में, जांच शुरु

सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एर्टिगा कार और कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही इस मामले मे पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वही घटना की सुचना पर गांव में मातम पसरा है।