Home उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल, जल सेवा व शरबत वितरण...

भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल, जल सेवा व शरबत वितरण सराहनीय

JHANSI NEWS:  भीषण गर्मी के बीच समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा गोकुलधाम मंदिर के बाहर प्याऊ (शीतल जल सेवा) की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल एवं संगठन मंत्री (उ.प्र. प्रभारी) श्रीमती किरण चौड़ेले ने किया। इस दौरान राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी के साथ शरबत वितरित किया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चप्पल भी वितरित की गई, जिससे उनकी आवश्यक जरूरतों में सहायता मिल सके।‌ महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इस तरह की सेवाएं समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सुमन अग्रवाल एवं श्रीमती भावना मिस्तारा द्वारा किया गया। इस सेवा कार्य को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।