Home उत्तर प्रदेश भाजपा का 2 दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय...

भाजपा का 2 दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में 15 एवं 16 मई को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा रहीं। डॉ. महेन्द्र नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान एक ऐतिहासिक पहल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म  जी मानववाद और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भाजपा की रीति-नीति, संगठन पद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रशिक्षण देना है। यह महाअभियान केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का यज्ञ है। जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होगा, तभी वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी और सरकार की बात पहुंचा पाएगा। पं. दीनदयाल जी कहते थे, राजनीति का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज सेवा है। यही भाव इस महाअभियान की आत्मा है। उक्त प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल प्रभारीगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।