MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मीरजापुर मे देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग का निर्माण संबंधित भू-स्वामियों से आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय करने हेतु उक्त मार्ग निर्माण में प्रभावित 07 गमो क्रमशः दुल्लहपुर, भुईली पाण्डेय, भुईली दूबे, माधोपुर, शिवमऊ, बैदौली खुर्द एवं जौसरा के किसानों के साथ भूमि क्रम के सम्बन्ध मे सहमति हेतु बैठक की गयी। जिसमें उक्त ग्रामो के मार्ग निर्माण मे प्रभावित किसानों द्वारा प्रतिभाग किया भाग किया गया जिलाधिकारी भूमि क्रय के सम्बंध में किसानो को हेक्टेयरवार मुआवजे के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिस पर भूमि क्रय के सम्बन्ध में किसानों द्वारा सहमति भी दी गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड अशोक कुमार, लोक निर्माण विभाग, मीरजापुर एवं लो०नि०वि० के विभिन्न सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्तागण उपस्थित रहे।







