JHANSI NEWS: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड मानव सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद प्रमुख और रोटरी क्लब झांसी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण समारोह किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी हुआ। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और “कचरे से आज़ादी, हर घर स्वच्छता के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान सामूहिक पौधारोपण किया गया, और यह वचन दिया गया कि लगाए गए पौधों की देखभाल तब तक की जाएगी जब तक वे हरे भरे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध न करें।स्वच्छता का बंधन हर घर का वचन, वृक्षों से हरियाली जीवन में खुशहाली के नारों के साथ हुआ आयोजन स्थान ग्वालियर रोड टकसारी एंक्लेव स्थित फार्म पर संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता डॉ. मेजर एम.सी. अग्रवाल, अशोक बिलगैयां और तरुण घोष ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस पी.के. अग्रवाल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शासकीय अधिवक्ता कुंज बिहारी गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी अशोक अग्रवाल ‘काका’ और पर्यावरण कार्यकर्ता जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका सुनीता अग्रवाल ने किया, और बुंदेलखंड मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।







