संगठनात्मक और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्च
PRAYAGRAJ NEWS: बारा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजू पासी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत की और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर संगठनात्मक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद गरिमामय, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रहा। इस मौके परअखिलेश यादव ने करीब सवा सौ बौद्ध भिक्षुओं को साल,चीवर और धम्मदान देकर सम्मानित किया। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक न्याय, करुणा, समानता और बौद्ध धम्म के मूल्यों के प्रति समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को भी मजबूती से प्रस्तुत करता नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध के विचार आज भी मानव समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पहले थे।
उन्होंने कहा कि बुद्ध का दर्शन सत्य, अहिंसा, करुणा, समताऔर बंधुत्व पर आधारित है, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज की नींव होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी विचारधारा और बुद्ध का दर्शन दोनों ही शोषण, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए मानव कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। अखिलेश यादव ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें, समाज में समरसता को बढ़ावा दें और एक न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और भाईचारे के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। यह आयोजन समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू पासी और प्रमुख महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी,कार्यकर्ता और बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे। सभी ने इस कार्यक्रम को सामाजिक जागरूकता और वैचारिक चेतना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान ने पूरे माहौल
को भावुक बना दिया। धम्मदान की परंपरा ने भारतीय संस्कृति की सेवा, करुणा और सम्मान की भावना को जीवंत उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।







