घायलों को भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा
PRAYAGRAJ NEWS: घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के सामने रीवा हाईवे पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक एक कुत्ते से टकराई, जिससे वे सड़क पर गिर गए और तभी रीवा की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों की पहचान कांटी गिरगिटा गांव निवासी हरिओम (35) पुत्र शैलेन्द्र शर्मा और पवन (35) के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से अपनी कार लेकरफरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जसरा सीएचसी भेजा गया, जहांउनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हरिओम की हालत गंभीर बनी हुई है। घूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ड्राइवर की पहचान कर विधिक कार्रवाई इस मामले मे कार्रवाई करने की बात कही है।







