MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिकारियो व जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक कर शहरी निकाय के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकायो में प्रभावी ढंग से लागू कर क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर/ग्रामीण क्षेत्रो के पोर्टलो मैरिज हाल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, अपार्टमेंट एवं ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से जहां 100 किलो व उससे अधिक कचरा निकलता है वे बल्क वेस्ट जनित्र की श्रेणी में आते है ऐसे प्रतिष्ठानो को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के द्वारा एक सप्ताह के अन्दर नोटिस जारी कर अपने परिसर में ही गीले व सूखे कचरे का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। किसी प्रतिष्ठान/संस्थान के द्वारा ऐसा न करने पर उन नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमावली मंे निहित जुर्माना भी उल्लंघन करने वालो पर लगाया जाए तथा प्रतिष्ठान सील करने की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। बल्क वेस्ट जनरेटर अपने स्वयं की जिम्मेदारी समझे तथा नियमानुसार कार्यवाही करे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निकाय क्षेत्रान्तर्गत रूट चार्ट तैयार कर समस्त घरो, दुकानो के द्वार तक जाकर ठोस अपशिष्ट का संग्रह किया जाए तथा उपरोक्त वाहन पर सम्बन्धित बी0डब्लू0जी0 को भी बैठाकर लोगो को जन जागरूकता के लिए मोहल्लो में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि उत्पन्न पृथक ठोस अपशिष्ट अर्थात गीला अपशिष्ट, सूखा अपशिष्ट, स्वास्थ्य कर अपशिष्ट तथा और विशेष देखभाल अपशिष्ट के पृथक-पृथक भंडारण के लिए उपयुक्त कंटेनर रखे जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड मंे जाने वाले गाड़ियो में लगे जी0पी0एस0 पूर्णतया संचालित हो तथा समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमानुसार त्रैमासिक बैठक समय कराने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण के पश्चात कम्पोजिट खाद्य को बेचने की भी कार्यवाही सुनिश्चित करे ताकि उक्त स्थान पर पर्याप्त स्थान कूड़ा रखने के लिए हो। नगरो से उठाए गए कूड़ा, रिसाइक्लिंग प्लांट, गोपालपुर में भेजना सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन के लिए डोर टू डोर लगाई जाने वाली गाड़िया किस समय पर किस मोहल्ले में जायेंगी प्रति गाड़ीवार कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराया जाए ताकि इसका निरीक्षण भी कराया जा सके इसके लिए लोगो में जन जागरूकता भी लाया जाए। उन्होंने कहा कि मोहल्लो के बीच तालाबो से कूड़ा हटाकर उसका डिस्पोजल सुनिश्चित कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर ने बताया कि नगर पालिका मीरजापुर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वर्तमान में 18 गाड़िया लगाई गई है कुल 38 वार्डो में 750 आउटसोर्सिंग/सविंदा/नियमित कर्मचारी कार्यरत है। सुपरवाइजर की निगरानी में विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गाड़ियो का रूट चार्ट निर्धारित मकानो की संख्या भी आवंटित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 कीर्ति कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अहरौरा, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।







