Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल में जून माह में 60 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त’’

प्रयागराज मंडल में जून माह में 60 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त’’

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में जून 2026 के दौरान 60 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) ’’दीपक कुमार’’ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान संबंधी दस्तावेज सौंपकर उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सात रेलकर्मियों को ’’श्दुर्घटना-मुक्त सेवा पुरस्कारश् (एक्सीडेंट फ्री अवार्ड)’’ से सम्मानित किया गया। इनमें लोको पायलट ’’उदय वीर सिंह, राधा रमण, अखिलेश कुमार’’, वरिष्ठ लोको निरीक्षक ’’राम जन्म प्रसाद, प्रदीप मल्होत्रा’’ तथा पॉइंट्समैन ’’राजेंद्र कुमार गौतम’’ और ’’भारत सिंह’’ शामिल रहे। मंडल प्रशासन ने जून माह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार लगभग ’’21.74 करोड़ रुपये’’ का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ’’वैभव कुमार गुप्ता’’ एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी ’’रूपेश कुमार सुमन’’ ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं, रेल पास, ’’एचआरएमएस’’ और ’’यूएमआईडी’’ संबंधी जानकारी भी प्रदान की। समारोह में कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के परिजनों की भी सहभागिता रही।