FATEHPUR NEWS: सनातन धर्म के धर्माचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही गविष्ठी धर्म यात्रा को लेकर फतेहपुर में एक रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के जनपद आगमन और उसके मार्ग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में काशी से आए शंकराचार्य के शिष्य सचिन द्विवेदी ने बताया कि यह गविष्ठी धर्म यात्रा गौ वध बंद कराने तथा गौ माता को राष्ट्र माता/राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 मई को यात्रा तिंदवारी (बांदा) से फतेहपुर में प्रवेश करेगी और मुतौर, बहुआ, गाजीपुर, जागेश्वर धाम, असोथर, नरैनी, विजयीपुर, खागा होते हुए संवत ग्राम में रात्रि विश्राम करेगी। इन सभी स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं 28 मई को यात्रा थरियांव, लोधीगंज, ताम्बेश्वर मंदिर, मलवां, बिंदकी, बावनी इमली, खजुहा, कापिल होते हुए जहानाबाद में सम्पन्न होगी। बैठक में बताया गया कि यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म की धुरी मानी जाने वाली गौ माता की दुर्दशा को दूर करने और गौ रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस दौरान गविष्ठी जिला संयोजक शिवाकांत तिवारी, सुधाकर अवस्थी, ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू, सुरेश शुक्ला, हिमांशु अवस्थी, ओम प्रकाश गिहार, डी.पी. दुबे, शीलू अवस्थी, अशोक दुबे, कुलदीप शास्त्री, उदित अवस्थी, आदित्य शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







