PRATAPGARH NEWS: लालगंज क्षेत्र के खजुरी स्थित धर्मराज यादव इण्टर कालेज की मेधावी प्रिया यादव ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में चौरान्नवे प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल होने पर प्रिया को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रणविजय यादव ने किया। इस मौके पर मंगलेश कुमार यादव, नीरज यादव, रवि यादव, राजकुमार यादव आदि रहे।







