आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी का माहौल
PRATAPGARH NEWS: धधुआ गाजन स्थित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हाल ही में जेईई मेंस की परीक्षा में सफल मेधावियों को निदेशिका श्रुति शुक्ला द्वारा समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका के हाथों सम्मान पाकर सफल मेधावियों के चेहरे खिल उठे दिखे। मेधावी आर्यन मिश्र, आस्था सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी, आश्रय मिश्र, अरूण कुमार मिश्र, उत्कर्ष मिश्र को निदेशिका ने माल्यार्पण तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफल मेधावी आर्यन मिश्र तथा आस्था मिश्रा ने सिविल सेवा की परीक्षा पास कर देश के विकास में उत्कृष्ट योगदान का संकल्प जताया। वहीं उत्कर्ष शुक्ला तथा उत्कर्ष द्विवेदी एवं आश्रय मिश्र ने इसरो में चयन के संकल्प के जरिए विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अभिलाषा प्रकट की। मेधावियों के संकल्प की निदेशिका श्रुति ने भूरि भूरि सराहना की। वही उन्होने इस सफलता के लिए छात्र छात्राओं के अध्ययन में गहरी अभिरूचि व स्कूल के अध्यापकों के कठिन परिश्रम को श्रेय दिया। संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने परीक्षा परिणाम को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा। विशिष्ट अतिथि सौरभ मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंह ने किया। इस मौके पर योगेन्द्र शुक्ल, गरिमा मिश्रा, महेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।







