KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके दामाद ने बीस दिन पहले उसकी बेटी को भगा ले गया है, खोजबीन के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सात मार्च को वह खेत में थी , पीड़िता का आरोप है कि उसका दामाद उसकी तीसरे नम्बर की 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को दोपहर दो बजे के करीब भगा ले गया, दूसरे नंबर की पुत्री ने जानकारी दी तो बेटी की खोजबीन के बाद स्थानीय थाना गई जहां कोई सुनवाई नहीं हुई, एसपी के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के हरदवा निवासी अतुल कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





