Home उत्तर प्रदेश पल्स पोलियो अभियान के तहत घर घर पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी

पल्स पोलियो अभियान के तहत घर घर पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी

PRATAPGARH NEWS: पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान शुरू किया। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने बताया कि अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए कुल पचास टीमें बनायी गयी हैं। प्रत्येक टीम में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों को घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगी। सुपर वाइजर राधेश्याम यादव, पवन मिश्र, राकेशचंद्र पाण्डेय, रामवृक्ष यादव आदि के नेतृत्व में क्षेत्र के कस्बा लालगंज, टीकाराम, चकौड़िया, पयागीपुर, जगन्नाथपुर आदि गांवों में स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को भ्रमण कर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक की दो बूदें पिलाई। अधीक्षक ने बताया कि पारदर्शिता से अभियान का संचालन कराया जा रहा है।