PRATAPGARH NEWS: मेधावी के वैज्ञानिक अधिकारी पद पर चयनित होने से परिवार व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लालगंज के मोठिन गांव निवासी प्रीतम मौर्य पुत्र राम गरीब मौर्य ने एॅटामिक एनर्जी संस्थान में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर सफलता हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। मेधावी प्रीतम के पिता किसान हैं व माता रंजना मौर्य आशा बहू हैं। प्रीतम की सफलता से परिवार के सदस्य गदगद हैं। वहीं प्रीतम के वैज्ञानिक अधिकारी बनने की जानकारी होने पर गांव व क्षेत्र के आशुतोष मिश्र, गुडडू द्विवेदी, विनोद मिश्र, रामचंद्र द्विवेदी, दशरथ लाल मौर्य, शिवप्रसाद केसरवानी, राजेश मिश्र, उमाकांत मौर्य, राज नारायण मौर्य, राम बहादुर मौर्य, शिव बहादुर मौर्य, रामदुलारे यादव, बब्बू यादव, हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र शर्मा आदि ने खुशी साझा करते हुए उपलब्धि को गौरवपूर्ण कहा है।







