डीजे व वाहनों के काफिले के साथ सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, भोगन बजरंग बली मंदिर तक पहुंची यात्रा
PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोरांव के ग्राम अरुआरी में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह के आवास से प्रारंभ होकर भोगन बजरंग बली मंदिर तक पहुंची। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर बजते भक्ति गीतों के बीच सैकड़ों युवाओं ने जोश के साथ भागीदारी की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली यात्रा ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। “जय दादा परशुराम” के जयघोष से गांव और आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश देना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जज्जी कुमार पांडेय ने की, जबकि मुख्य आयोजक शिवेंद्र सिंह बघेल रहे। संचालन शुभम पांडेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वर पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, राहुल पांडेय, आशीष पांडेय, प्रदीप पांडेय, प्रखर सिंह, सागर सिंह, रत्नाकर पांडेय, सौरभ मिश्रा सहित कई युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन की सफलता से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बना रहा।







