Home उत्तर प्रदेश पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर किया चोटिल, प्राथमिकी दर्ज

पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर किया चोटिल, प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चमरू पुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसका पति आएदिन मारपीट कर धमकी देता है, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के चमरू पुर गांव निवासी रानी पत्नी सरफराज ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका मायका फाफामऊ है और सात साल पहले उसकी शादी हुई थी, पति के संसर्ग से दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आएदिन उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करता है, दो दिन पहले भी पति उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पति सरफराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।