KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी दो दिन पहले घर से बाजार के लिए गई थी जिसके बाद घर नहीं लौटी तो खोजबीन के बाद परिजनों पर एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी रविवार की सुबह आठ बजे के करीब घर से भरवारी के लिए गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन के दौरान पता चला कि एक युवक उसकी बेटी को शादी के उद्देश्य से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने टीकरडीह निवासी नरेंद्र कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







